Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
उत्तर प्रदेश

रायपुर:-सरोरा में शांति पूर्वक जनसुनवाई संपन्न, पूर्व थाना प्रभारी शरद चंद्रा रहे उपस्थित

नेवरा थाना के पूर्व थाना प्रभारी शरद चंद्रा की मौजूदगी में आज सरोरा में शांतिपूर्वक जनसुनवाई संपन्न हुई। तिल्दा नेवरा। सरोरा में शांति पूर्वक जनसुनवाई संपन्न, नेवरा थाना के पूर्व थाना प्रभारी शरद चंद्रा की उपस्थित में हुई शांति के साथ जनसुनवाई। तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत सरोरा स्थित संभव प्लांट
Share:
Read in your preferred language.

नेवरा थाना के पूर्व थाना प्रभारी शरद चंद्रा की मौजूदगी में आज सरोरा में शांतिपूर्वक जनसुनवाई संपन्न हुई।

तिल्दा नेवरा। सरोरा में शांति पूर्वक जनसुनवाई संपन्न, नेवरा थाना के पूर्व थाना प्रभारी शरद चंद्रा की उपस्थित में हुई शांति के साथ जनसुनवाई। तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत सरोरा स्थित संभव प्लांट के विस्तार हेतु आज पर्यावरण जनसुनवाई आहूत की गई थी। जनसुनवाई में सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। पर्यावरण विभाग से भी अधिकारी उपस्थित थे, छेत्र के ग्रामीणजन भी भारी संख्या में उपस्थित हुए। साथ ही नेवरा थाना के पूर्व थाना प्रभारी शरद चंद्रा सहित भारी पुलिस बल भी उपस्थित थे । यहाँ पर ग्रामीणों द्वारा किसी तरह का कोई भी विरोध दर्ज नही कराया गया, जहाँ पर माना जा रहा है कि थाना प्रभारी शरद चंद्रा की देखरेख में उक्त जनसुनवाई यहां पर काफी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है।
वही ग्रामीणों द्वारा रोजगार की मांग को लेकर आवेदन दिए गए। और बिना कोई विरोध के शांति के साथ जनसुनवाई संपन्न हुआ।