Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

रायपुर:- चौथे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने ने मशाल रैली निकालकर भरी हुंकार

(सौरभ यादव)तिल्दा - नेवरा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिवस तिल्दा विकासखंड के समस्त कर्मचारियों /अधिकारियों ने अपनी मजबूत और दृढ़ एकता का परिचय देते हुए मशाल रैली निकालकर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन को अविस्मरणीय बना दिया। छत्
Share:
रायपुर:- चौथे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने ने मशाल रैली निकालकर भरी हुंकार
Read in your preferred language.

(सौरभ यादव)तिल्दा - नेवरा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिवस तिल्दा विकासखंड के समस्त कर्मचारियों /अधिकारियों ने अपनी मजबूत और दृढ़ एकता का परिचय देते हुए मशाल रैली निकालकर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन को अविस्मरणीय बना दिया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विकासखंड प्रभारी संयोजक अभिमन्यु वर्मा ने चर्चा में बताया कि प्रांतीय निकाय के आह्वान पर तिल्दा विकासखंड के समस्त हड़ताली साथियों ने विशाल मशाल रैली निकाली और नारेबाजी के साथ अपनी मांगों को बुलंद किया। विकासखंड के समस्त विभागों के अधिकारियों /कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विचार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी से उपसंचालक पद तक सफर करने वाले साथी उमाकांत वर्मा ने साथियों से आह्वान किया कि वे मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहें।ऋषिकुमार वर्मा ने अपनी ओजस्वी कवितापाठ से कर्मचारियों में एकता बनाए रखने पर बल भरा।विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा बी. एल. देवांगन ने शासन से मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की दोनों मांगें जायज है। श्रीमती संगीता जेहोआश, सुश्री सुशीला वर्मा, रूद्र कुमार वर्मा, राकेश साहू,दौलत धुरंधर,सुरेंद्र कुमार नायक,हेमकुमार धुरंधर,सिलपट्टी प्रधानपाठक श्री वर्माजी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व तहसील अध्यक्ष श्री यादवजी, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष रामावतार पांडे आदि साथियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए मांगें पूरी होने तक हड़ताल में डटे रहना है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिल्दा राजेंद्र पांडे ने मंच पर आकर साथियों का हौसला आफजाई किया। मशाल रैली के बाद अंत में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के सस्वर गायन के साथ सभा का समापन हुआ।