Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
उत्तर प्रदेश

रायपुर:- छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन की बैठक हुई

(सौरभ यादव)तिल्दा -नेवरा:- छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन तिल्दा विकासखंड का गठन रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत के उपस्थिति में किया गया । छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के तिल्दा विकासखंड के ब्लाक स्तरीय गठन को लेकर बीते दिन गुरुवार को तिल्दा -नेवरा के विश्राम गृह (लोक निर्माण विभाग ) में एक प्राथमि
Share:
रायपुर:- छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन की बैठक हुई
Read in your preferred language.

(सौरभ यादव)तिल्दा -नेवरा:- छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन तिल्दा विकासखंड का गठन रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत के उपस्थिति में किया गया । छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के तिल्दा विकासखंड के ब्लाक स्तरीय गठन को लेकर बीते दिन गुरुवार को तिल्दा -नेवरा के विश्राम गृह (लोक निर्माण विभाग ) में एक प्राथमिक बैठक आहूत किया गया । उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत के आलावा पत्रकार गण मौजूद थे । छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन रायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड के गठन के पूर्व पत्रकारों को छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के उद्देश्य एवं कार्यों से अवगत कराया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का उद्देश्य उपेक्षित , असहाय लोगों का सहयोग करना साथ ही पत्रकार हित को ध्यान में रखते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बरकरार रखते हुए एक परिवार की भांति दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है । वहीं उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार ब्यक्त किये , छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन तिल्दा विकासखंड का गठन को लेकर विचार विमर्श करते हुए छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन रायपुर जिला के सचिव पद पर शेखर यदू को नियुक्त किया गया ,वही ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कोशले ,ब्लाक उपाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल ,ब्लाक महासचिव राजू पाल ब्लाक सचिव सुश्री ज्योति पाल एवं ब्लाक सहसचिव के रूप में सौरभ यादव को नियुक्त किया गया । इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने निजी स्वार्थ से परे जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया ।