Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली में बारिश का कहर भीमलौर रसूलपुर में नहीं मिला विधवा को सरकारी योजना का लाभ, लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान।

ग्राम भीमलौर रसूलपुर की विधवा महिला सुशीला प्रजापति ने मंगलवार को सुबह 10:00 बजे बताया कि चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से मेरा कच्चा मकान गिर गया। वह मकान पर पन्नी डालकर रहकर गुजर बसर करती है। उसने बताया कई बार तहसील पर अधिकारियों से
Share:
बरेली में बारिश का कहर भीमलौर रसूलपुर में नहीं मिला विधवा को सरकारी योजना का लाभ, लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान।
Read in your preferred language.

ग्राम भीमलौर रसूलपुर की विधवा महिला सुशीला प्रजापति ने मंगलवार को सुबह 10:00 बजे बताया कि चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से मेरा कच्चा मकान गिर गया। वह मकान पर पन्नी डालकर रहकर गुजर बसर करती है। उसने बताया कई बार तहसील पर अधिकारियों से गुहार लगाई। प्रधान से भी कहा और ब्लॉक के अधिकारियों से भी गुहार लगाई। परंतु आज तक राशन कार्ड नहीं बना और न ही सरकारी आवास मिला है। उसने आरोप लगाया कि पात्र होने के बावजूद भी आज तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। उसने कहा मकान गिरने से मलबे में घरेलू सभी सामान दब गया और बचा हुआ हिस्सा मकान का गिरने की संभावना है। पीड़िता ने सरकारी योजना का लाभ दिलवाने और राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा