Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

यूपी में सरकारी नौकरियों की बारिश, 49 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

यूपी में अगले साल दिसंबर 2023 तक सरकारी नौकरियों की बारिश होने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग विभागों से रिक्त पड़े पदों का ब्यौरा तलब किया था. इसी क्रम में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, राम मनोहर लोहिया संस्थान और यूपी पुलिस में करीब 49 हजार पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है. अगले साल
Share:
यूपी में सरकारी नौकरियों की बारिश, 49 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Read in your preferred language.

यूपी में अगले साल दिसंबर 2023 तक सरकारी नौकरियों की बारिश होने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग विभागों से रिक्त पड़े पदों का ब्यौरा तलब किया था. इसी क्रम में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, राम मनोहर लोहिया संस्थान और यूपी पुलिस में करीब 49 हजार पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है.

अगले साल तक योगी सरकार 14000 डॉक्टर, पैरामेडिकल और 35000 सिपाहियों की भर्ती करेगी. केजीएमयू और लोहिया संस्थानों में 14000 पदों के सृजन की मंजूरी योगी सरकार की तरफ से दी गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड 35000 सिपाहियों की भर्ती करेगा. इसके तहत नागरिक पुलिस में 26200, पीएससी में कांस्टेबल के लिए 8500 और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती की तैयारी है. इन भर्तियों के लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी होगी.