Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
Entertainment

परिणीति के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा राघव का सरकारी बंगला

आज शाम दिल्ली के एक होटल में आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई है। इस मौके पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। नई बहू के घर में आने की खुशी के चलते राघव चड्ढा का सरकारी बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है
Share:
परिणीति के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा राघव का सरकारी बंगला
Read in your preferred language.

आज शाम दिल्ली के एक होटल में आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई है। इस मौके पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। नई बहू के घर में आने की खुशी के चलते राघव चड्ढा का सरकारी बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि राघव के घर के बाहर फूलों से रंगोली बनाई गई है। राघव चड्ढा के घर के मुख्य द्वार पर जहां फूलों से रंगोली बनी है, वहीं कई सारे कैंडल भी सजाए गए हैं। यह सजावट शुक्रवार शाम को की गई थी और तब राघव का घर बेहद खूबसूरत लग रहा था।