Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

रायबरेली -ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बचा

डलमऊ रायबरेली - मुराई बाग कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे युवक का पैर ट्रक के बंपर में बुरी तरह फस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया घायल युवक को उपचार के लिए सामुदाय
Share:
Read in your preferred language.
डलमऊ रायबरेली - मुराई बाग कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे युवक का पैर ट्रक के बंपर में बुरी तरह फस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के लूक चांदपुर निवासी अमित कुमार पुत्र राज दुलारे अपने एक साथी के साथ किसी कार्य से मुराई बाग आया हुआ था वह वापस अपने घर की तरफ जा रहा कि तभी अचानक उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई तभी रायबरेली रोड की तरफ से आ रहे ट्रक उसकी बाइक पर चड गया और युवक का फैर ट्रक के बंपर में बुरी तरह फंस गया शोर-शराबा होने पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों की सूझबूझ से ट्रक में जैक लगाकर युवक को बाहर निकाला गया ट्रक की चपेट में आने के कारण युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौके पर मौजूद लोगों ने यदि शोर ना मचाया होता तो ट्रक युवक के ऊपर चढ़ जाता है जिससे उसकी मौत हो सकती थी,मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले कर आगे की कार्यवाही कर रही है l