Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी हुई मौत

डलमऊ संवाददाता। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिशुनदासपुर गांव निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा का 22 वर्षीय भांजा सुधीर कुमार उर्फ धर्मेंद्र पुत्र प्रेमचंद विश्वकर्मा निवासी बरखा पुर थाना मिल एरिया का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता पाये जाने से घर में कोहराम मच गया परिजनो की
Share:
रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी हुई मौत
Read in your preferred language.




डलमऊ संवाददाता। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिशुनदासपुर गांव निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा का 22 वर्षीय भांजा सुधीर कुमार उर्फ धर्मेंद्र पुत्र प्रेमचंद विश्वकर्मा निवासी बरखा पुर थाना मिल एरिया का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता पाये जाने से घर में कोहराम मच गया परिजनो की चीख-पुकार सुनकर मौके पर सैकड़ों लोग देखते ही देखते एकत्रित हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बरखा पुर थाना मिल एरिया निवासी सुधीर कुमार उर्फ धर्मेंद्र अपने ननिहाल में नानी के अंतिम संस्कार पर आया था। परिजनों ने बताया कि शाम तक सब कुछ ठीक-ठाक था खाना खाने के बाद शाम को सोने के लिए चला गया सुबह घरवाले जागने जगाने के लिए गए तो उसका शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों का मजमा लग गया। घटना की सूचना कोतवाली डलमऊ को दी गई मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का अंदेशा व्यक्त कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है घटना की वजह की जांच की जा रही है आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।