Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
भारत

रायबरेली:लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अदीलाबाद गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अदीलाबाद गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों को आरोप है कि उसकी नवविवाहित पत्नी ने जहर देकर हत्या कर दी और जेवर आदि लेकर चम्पत हो गयी। लालगंज कोतवाल जितेन्द्र सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जतायी है और कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा
Share:
रायबरेली:लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अदीलाबाद गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Read in your preferred language.

लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अदीलाबाद गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों को आरोप है कि उसकी नवविवाहित पत्नी ने जहर देकर हत्या कर दी और जेवर आदि लेकर चम्पत हो गयी। लालगंज कोतवाल जितेन्द्र सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जतायी है और कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। जबकि पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देेने के बाद प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मृतक के पिता रामनरेश का कहना है कि उसके पुत्र का विवाह 17 जुलाई 2021 को हुआ था। 31 जुलाई को उसकी नवविवाहिता ने जहर दे दिया और रात में अपने बहनोई के साथ जेवर व मोबाइल फोन लेकर चम्पत हो गयी। मृतक के पिता ने यह भी बताया कि बेटे ही हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उसकी 01 अगस्त को मौत हो गयी। फरियादी ने बताया कि उसने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य