Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
भारत

रायबरेली:महिला ने लगाया अपनी जेठानी पर ब्लॉक करने का आरोप

डलमऊ रायबरेली। एक महिला ने अपनी ही जेठानी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला के पति से जेठानी द्वारा लगभग हजारों रुपए ऐंठ लिए गए हैं। जब महिला ज्यादा परेशान हुई तो उसने अपनी आपबीती थाने पर सुनाई हैं। जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कन्हा गांव की रहने वाली रामा पत्नी काली प्रसाद ने आर
Share:
रायबरेली:महिला ने लगाया अपनी जेठानी पर ब्लॉक करने का आरोप
Read in your preferred language.

डलमऊ रायबरेली।
एक महिला ने अपनी ही जेठानी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला के पति से जेठानी द्वारा लगभग हजारों रुपए ऐंठ लिए गए हैं। जब महिला ज्यादा परेशान हुई तो उसने अपनी आपबीती थाने पर सुनाई हैं।
जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कन्हा गांव की रहने वाली रामा पत्नी काली प्रसाद ने आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद को लेकर हमारी और हमारी जेठानी प्रीति पत्नी सूरज कुमार से विवाद हुआ था। जिसपर जेठानी व उनके पति के द्वारा मुझे और मेरे बच्चों को मारपीट की जा रही थी। झगड़े के दौरान महिला नाली में गिर गई थी। जिससे उनका पैर टूट गया था। महिला ने मेरे पति समेत अन्य दो लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। उसके बाद भी जब जेठानी नहीं मानी। अब पीड़ित महिला के पति को संगीन धाराओं में फंसाने की धमकी देने लगी। पीड़ित महिला के पति के द्वारा उसके अकाउंट में लगभग थोड़े-थोड़े करके 61हज़ार उसके खाते में डाले गए है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जेठानी द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है। ब्लैकमेल करके पैसे मांगे जा रहे हैं, ना देने पर बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दे रही है।