Tuesday, 15 September 2026 | 11:58 AM
भारत

रायबरेली:विकासशील इंसान पार्टी की बैठक सम्पन्न

विकासशील इंसान पार्टी की एक आवश्यक बैठक मटिहा में सम्पन्न हुई।  बैठक में चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी की तरफ से हरचन्दपुर विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर कालीराम केवट व सरेनी के प्रभारी भोलानाथ बिन्द का स्वागत निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल निषाद द्वारा किया गया तथा चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श ह
Share:
Read in your preferred language.




विकासशील इंसान पार्टी की एक आवश्यक बैठक मटिहा में सम्पन्न हुई।  बैठक में चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी की तरफ से हरचन्दपुर विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर कालीराम केवट व सरेनी के प्रभारी भोलानाथ बिन्द का स्वागत निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल निषाद द्वारा किया गया तथा चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।  बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष समरजीत कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में लगने का आवाहन किया तथा पार्टी की नीति व उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया तथा कहा जो भी वी.आई.पी. पार्टी के चुनाव लड़ना चाहता है, वह चाहे जिस विधान सभा से हो उसका वी.आई.पी. पार्टी स्वागत करता है तथा पूर्ण सहयोग कर जिताने का काम करेगी।  मिर्जापुर व भदोही से आये प्रभारीगणों के साथ वी.आई.पी. के कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद निषाद व छोटे लाल गौड़ साथ साथ रहकर पूर्ण सहयोग करते रहेंगे।
बैठक में महेश कश्यप, मैकूलाल कश्यप, बबलू कश्यप, मनोज बाजपेई, अनिल कुमार कश्यप, राम बहादुर शर्मा, छेदीलाल कश्यप, राकेश कश्यप, गनेश प्रसाद, बसन्त लाल कश्यप आदि बहुत से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।