Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
भारत

रायबरेली: अज्ञात चोरों ने दो घरो लाखो का जेवर किया पार

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर ऐहरी गांव के दो घरों से अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात नकदी समेत लाखों रुपए के आभूषण पार कर दिये । पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त गांव के प्रदीप सिंह व बबलू सिंह का मकान आपस में मिला हुआ है
Share:
Read in your preferred language.


ऊंचाहार।कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर ऐहरी गांव के दो घरों से अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात नकदी समेत लाखों रुपए के आभूषण पार कर दिये । पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
उक्त गांव के प्रदीप सिंह व बबलू सिंह का मकान आपस में मिला हुआ है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर घर के पिछवाड़े से दीवाल से सटे नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए और अंदर जाकर अलमारी में रखे नकदी व लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर में सो रहे परिजनों को इस बात की भनक तक ना लगी। और सुबह जागने पर कमरे का दरवाजा खुला देख परिजनों के होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिली है जांच कराई जा रही है। घर के पीछे एक मोबाइल फोन भी मिला है। जल्द ही चोरी की घटना खुलासा किया जाएगा।