Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
भारत

रायबरेली: ऊँचाहार पुलिस ने 6 महीने पहिले की चोरी की बाइक को पकड़ा

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के झालाबाग गांव के निकट शारदा सहायक नहर में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छ महीने पूर्व चोरी की गई बाइक को बरामद किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के नरेंद्र नगर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र ननकू की यामहा बाइक छ महीने पूर्व दरवाजे पर से चोरी हो गई थी, जिसकी लिखित तह
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के झालाबाग गांव के निकट शारदा सहायक नहर में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छ महीने पूर्व चोरी की गई बाइक को बरामद किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के नरेंद्र नगर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र ननकू की यामहा बाइक छ महीने पूर्व दरवाजे पर से चोरी हो गई थी, जिसकी लिखित तहरीर भी पीड़ित द्वारा कोतवाली में दी गई थी। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के झालाबाग गांव के निकट ग्रामीणों ने शारदा सहायक नहर में पानी के भीतर बाइक को देखा तो वहां पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया, और अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जहां पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाईक को कब्जे में लेकर कोतवाली आयी, जहां जांच के दौरान पता चला कि बाइक छ माह पूर्व नरेंद्र नगर गांव से चोरी हुई रमेश कुमार की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नरेंद्र नगर निवासी रमेश कुमार की छ माह पूर्व चोरी हुई बाइक को शारदा सहायक नहर से बरामद किया गया है, विभागीय लिखापढ़ी के बाद बाइक को रमेश कुमार के सुपुर्द किया जायेगा।