Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

रायबरेली :कोतवाली क्षेत्र अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम बच्चा समेत तीन लोग घायल ,

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना ऊंचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट नम्बर दो के निकट की है जहां अज्ञात वाहन की टक
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना ऊंचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट नम्बर दो के निकट की है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राहुल जायसवाल 19 वर्ष निवासी कलेह मजरे सरायं सहिजन घायल हो गया जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के सामने की है जहां डलमऊ कोतवाली के डलमऊ कस्बा निवासी बिंदादीन अपनी पत्नी की उषा देवी 25 वर्ष व बेटे विवेक 1 वर्ष को बाइक से लेकर सबीसपुर में रिश्तेदारी जा रहा था ठेली से बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें गिरकर उषा व विवेक घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आये थे जिसमें गंभीर रूप से घायल राहुल जायसवाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है और बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।