Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

रायबरेली:पूरे डिहवा मजरे जोहवा नटकी में अज्ञात चोरों द्वारा उड़ाया गया हजारो का माल , पुलिस जांच में चुटी

रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे डिहवा मजरे जोहवा  नटकी गांव में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक किसान के घर में सेंध काटकर ₹10000 नगदी के साथ लगभग ₹20000 के जेवरात उठा ले गए सुबह परिजनों द्वारा जानकारी होने पर डलमऊ पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने जांच पड़त
Share:
Read in your preferred language.

रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे डिहवा मजरे जोहवा  नटकी गांव में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक किसान के घर में सेंध काटकर ₹10000 नगदी के साथ लगभग ₹20000 के जेवरात उठा ले गए सुबह परिजनों द्वारा जानकारी होने पर डलमऊ पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी ।
  ग्राम निवासी लक्ष्मी शंकर ने बताया कि शुक्रवार की बीती रात जब परिजन कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे तभी अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर के संदूक में रखे ₹10000 और लगभग ₹20000 के जेवरात उठा ले गए सुबह जब परिवारजनों ने देखा कि दीवार में सेंध कटी हुई है और कमरे में जाकर देखा तो रखे हुए संदूक घर के पीछे खेत में पाए गए इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई कोतवाली प्रभारी डलमऊ राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है और जांच की जा रही है ।