Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली:संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मचा

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर मजरे होरेसा गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी होने लोगों का मजमा लग गया वही लोगों में तरह तरह का चर्चाका विषय बना हुआ है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले
Share:
रायबरेली:संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मचा
Read in your preferred language.

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर मजरे होरेसा गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी होने लोगों का मजमा लग गया वही लोगों में तरह तरह का चर्चाका विषय बना हुआ है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी राकेश कुमार 48 वर्ष पुत्र सहदेव गांव मे ही रहता था। बताते हैं कि एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी निशा बेटे विनोद कुमार के पास अंबेडकर नगर गयी हुई थी। वह घर पर अकेला था और शुक्रवार की रात में उसने कमरे के अंदर पंखे के हुक मे रस्सी के सहारे फांसीसे लटकता हुआ मिला है।फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है । सुबह देर तक उसके बाहर न निकलने पर पडो़सियों ने छत से अंदर देखा तो उसका शव लटक रहा था। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया और कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ शराब के नशे का आदी था और बीमारी से परेशान होकर अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य