Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के किरवाहार मजरे सांवापुर नेवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शुक्रवार की शाम गांव निवासी विजय कुमार 38 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई,
Share:
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के किरवाहार मजरे सांवापुर नेवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शुक्रवार की शाम गांव निवासी विजय कुमार 38 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजनों द्वारा उसे आनन फानन इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाकर युवक सीएचसी आया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।