भारत
रायबरेली- गरीबों व किसानों की हितैषी प्रदेश सरकार है: दिलीप यादव
लालगंज/ रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री विजय यादव ने लालगंज पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री सुनील गौतम को सम्मानित कर भाजपा कार्यकर्ता का गौरव बढ़ाया है। अपने सम्मान से अभिभूत सुनील गौतम ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्त
Read in your preferred language.
लालगंज/ रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री विजय यादव ने लालगंज पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री सुनील गौतम को सम्मानित कर भाजपा कार्यकर्ता का गौरव बढ़ाया है। अपने सम्मान से अभिभूत सुनील गौतम ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है ।वही पत्रकारों से बोलते हुए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि योगी सरकार सबको शिक्षा का समान अवसर ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से रोजगार दिलाने के साथ ही सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास के सम्मान के साथ प्रदेश को उन्नति के शिखर पर ले जा रही है। सरकार द्वारा 4 वर्षों में प्रदेश का चैमुखी विकास किया गया है। दिलीप यादव ने योगी सरकार को किसानों और गरीबों की हितैषी सरकार बताया । वही भाजपा नेता विजय यादव ने कहा कि योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के साथ-साथ चार लाख से अधिक लोगों को नौकरी देने का कार्य किया है । भाजपा सरकार गरीबों और किसानों को को कोरोना काल में मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है ।