Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: समाजसेवी संस्था द्वारा अधीक्षक समेत अन्य विभागीय कर्मियों को संस्था द्वारा कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

ऊंचाहार-नगर स्थित सीएचसी में समाजसेवी संस्था द्वारा अधीक्षक समेत अन्य विभागीय कर्मियों को संस्था द्वारा कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को समाजसेवी संस्था मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला चेयरमैन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ यूसुफ मंसूरी ने सीएचसी पहुंचकर सीएचसी अधीक्षक डॉ
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार-नगर स्थित सीएचसी में समाजसेवी संस्था द्वारा अधीक्षक समेत अन्य विभागीय कर्मियों को संस्था द्वारा कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को समाजसेवी संस्था मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला चेयरमैन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ यूसुफ मंसूरी ने सीएचसी पहुंचकर सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा, डॉ महमूद अख्तर, डॉ शिव त्रिपाठी, डॉ हिमांशु त्रिपाठी, फार्मासिस्ट ए के सिंह, लैब टेकिनीशियन शैलेश राय, व लैब टेक्नीशियन सुधाकर मिश्रा को संस्था की ओर से जारी कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ मंसूरी ने कहा कि इस कोरोना काल में असली योद्धा की भूमिका स्वास्थ्य विभाग ने ही निभाई है और सीएचसी अधीक्षक की अगुवाई में सीएचसी स्टाफ ने भी इस संकट के दौर में काबिलेतारिफ कार्य किया है जो सराहनीय है इसलिए संस्था द्वारा सभी को सम्मानित करके उत्साहवर्धन किया गया है। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों के अलावा सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।