Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
भारत

रायबरेली:एटीएम कार्ड छीनने वाले को भेजा जेल

लालगंज,रायबरेली। इलेक्ट्रानिक कार्डरीडर मशीन में जबरन दूसरे का एटीएम कार्ड लगाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिखते हुए जेल भेजा है।उसके साथी की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि केषवपुर निवासिनी पूजा सिंह का अरोप था कि बीते दिन करूणा बाजार चौराहे के निकट एटीएम में रूपये निकालते समय एक युवक वहां आ
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज,रायबरेली। इलेक्ट्रानिक कार्डरीडर मशीन में जबरन दूसरे का एटीएम कार्ड लगाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिखते हुए जेल भेजा है।उसके साथी की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि केषवपुर निवासिनी पूजा सिंह का अरोप था कि बीते दिन करूणा बाजार चौराहे के निकट एटीएम में रूपये निकालते समय एक युवक वहां आ गया था और उसका एटीएम कार्ड धीनकर जबरन अपने हांथ में ली डिवाइस में स्वाइप कर लिया था। उसके शोर मचाने पर राहगीरों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसी मामले में पुलिस ने पकड़े गए युवक कमल सिंह उर्फ लल्लू निवासी बृजेंद्र नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि कमल के पास से आधा दर्जन एटीएम कार्ड व एक इलेक्ट्रानिक कार्डरीडर मशीन बरामद हुई थी।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य