Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

रायबरेली:शौच करने गये बालक की गंगा नदी में डूबने की आशंका

शौच करने गये बालक की गंगा नदी में डूबने की आशंका के मद्देनजर स्थानीय गोताखोर नागरिक जल पुलिस की मदद से बालक की खोजबीन जारी है। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। डलमऊ कोतवाल राजेश सिंह ने बयान जारी करते हुये बताया कि श्री चंद्र पुत्र राम अवतार निवासी चांदपुरल
Share:
Read in your preferred language.

शौच करने गये बालक की गंगा नदी में डूबने की आशंका के मद्देनजर स्थानीय गोताखोर नागरिक जल पुलिस की मदद से बालक की खोजबीन जारी है। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।
डलमऊ कोतवाल राजेश सिंह ने बयान जारी करते हुये बताया कि श्री चंद्र पुत्र राम अवतार निवासी चांदपुरलूक थाना डलमऊ ने सूचना दिया कि मेरे यहां मेरे साढू का पुत्र प्रियांशु पुत्र दिलीप करीब 4 माह से रह रहा था। जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है। जो मंगलवार को गंगा घाट के किनारे बकरी चराने गया था। जो सायं करीब 6:00 बजे खोजने पर नहीं मिला। सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर मौके पर जाकर जांच की गई तो पाया गया कि प्रियांशु शौच करने के लिए गंगा नदी के किनारे नाले के पास गया था। जहां शौच करने के बाद पानी छूते समय गंगा नदी में डूबने की आशंका के मद्देनजर स्थानीय गोताखोर नागरिक व जल पुलिस की मदद से खोजा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बालक का शव बरामद नहीं हो सका था

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य