Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
भारत

रायबरेली: डलमऊ शमशाम घाट पर अधजले शव को छोड़कर परिजन लौट आये अपने घर

डलमऊ/रायबरेली: गंगा तट डलमऊ के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाए गए शव को परिजनों द्वारा चिता में अग्निकांड करने के पश्चात अचानक तेज हवा और बारिश का मौसम देख कर परिजन अध जला शव छोड़कर अपने-अपने घर वापस लौट गए .जानकारी मिलने पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा अध जले शव को फिर से चिता जला कर उसका अंतिम सं
Share:
Read in your preferred language.

डलमऊ/रायबरेली: गंगा तट डलमऊ के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाए गए शव को परिजनों द्वारा चिता में अग्निकांड करने के पश्चात अचानक तेज हवा और बारिश का मौसम देख कर परिजन अध जला शव छोड़कर अपने-अपने घर वापस लौट गए .जानकारी मिलने पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा अध जले शव को फिर से चिता जला कर उसका अंतिम संस्कार किया गया.
   श्मशान घाट के तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि शनिवार को लगभग 5:00 बजे रायबरेली जनपद के सत्य नगर से एक शव को लाकर परिजनों ने चिता को आग लगाकर वापस घर लौट गए और कुछ ही देर में तेज हवाएं और बारिश होने लगी, जिससे चिता की आग बुझ गई और शव अध जला ही रह गया . सुबह तीर्थ पुरोहितों को जानकारी मिलने पर  अध जले शव की चिता को आग लगाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया.