Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
भारत

रायबरेली- खबर का हुआ असर चालू हुई पानी की सप्लाई

डलमऊ /रायबरेली- लमऊ क्षेत्र के पाखरौली ग्राम सभा में स्थित पानी की टंकी की मोटर पिछले दिनों जल जाने की वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी अखबार में खबर प्रमुखता से छपने के बाद अधिकारियों की नींद खुली तो पानी की टंकी की मोटर सही करा कर पानी की सप्लाई व्यवस्था सुचारु रुप से चालू कराई . डलम
Share:
Read in your preferred language.
डलमऊ /रायबरेली- लमऊ क्षेत्र के पाखरौली ग्राम सभा में स्थित पानी की टंकी की मोटर पिछले दिनों जल जाने की वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी अखबार में खबर प्रमुखता से छपने के बाद अधिकारियों की नींद खुली तो पानी की टंकी की मोटर सही करा कर पानी की सप्लाई व्यवस्था सुचारु रुप से चालू कराई . डलमऊ क्षेत्र के पाखरौली ग्राम सभा में स्थित पानी की टंकी की मोटर जल जाने के कारण लगभग 5000 की आबादी वाले क्षेत्र में जलापूर्ति हक हो गई थी जिसके कारण वश पानी की त्राहि-त्राहि मचने लगी खबर को समाचार पत्र ने प्रमुखता से छापा तो संबंधित अधिकारियों की नींद खुली जिसके पश्चात पानी की टंकी की मोटर दुरुस्त करा कर बाधित जलापूर्ति को सुचारु रुप से चालू कराया गया ज्ञात हो कि पंखरौली ग्राम सभा में स्थित पानी की टंकी से डलमऊ कस्बा सहित भीमगंज पाखरौली गडरियन का पुरवा व अन्य कई गांवों को जल आपूर्ति की जाती थी पाखरौली पानी टंकी की जलापूर्ति व्यवस्था अक्सर खराब रहती है उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर सरकार द्वारा धन का आवंटन ना होने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते थे लेकिन इस बार समाचार पत्रों में खबर प्रमुखता से छपने के बाद जल आपूर्ति कराने में तेजी दिखाई गई |