Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
भारत

रायबरेली: पूर्व प्रधान की दबंगई लड़के को दिखाया तमंचा दी जान के मारने की धमकी

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के बिकई गांव निवासी युवक ने पूर्व प्रधान पर जान से मारने की धमकी देने व एनटीपीसी परियोजना में प्रवेश हेतु बने गेट पास को जबरन छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी दुर्गेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के बिकई गांव निवासी युवक ने पूर्व प्रधान पर जान से मारने की धमकी देने व एनटीपीसी परियोजना में प्रवेश हेतु बने गेट पास को जबरन छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
गांव निवासी दुर्गेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान ने उसे जबरन गाड़ी चलाने के लिए कहा जब हमने मना कर दिया तो उन्होंने एनटीपीसी परियोजना में प्रवेश के लिए बने गेट पास को छीन लिया है।और मंगलवार को पूर्व प्रधान असलहा लेकर हमारे घर पहुंचे और वहां पर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर जानमाल की गुहार लगाई है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है जांच करायी जा रही है।