Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
भारत

रायबरेली :आवारा पशु को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, कई टेंपो सवार यात्री हुए घायल

लालगंज,रायबरेली- प्रदेश में सड़क हादसे व सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। कहीं तेज रफ्तार के कहर से तो कहीं आवारा पशुओं के सामने आने से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऐसा ही मामला शुक्रवार की दोपहर बेलौली गांव के
Share:
Read in your preferred language.


लालगंज,रायबरेली- प्रदेश में सड़क हादसे व सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। कहीं तेज रफ्तार के कहर से तो कहीं आवारा पशुओं के सामने आने से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऐसा ही मामला शुक्रवार की दोपहर बेलौली गांव के पास का है, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक टेंपो पलट गया। जिससे टेंपो में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में 112 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेलौली गांव के पास का है।