Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: अनुदेशक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने डी0आर0डी0ओ0 कोविड़ हॉस्पिटल में विजय श्री फाउंडेशन के तहत निशक्त तीमारदारों को कराया भोजन

लालगंज/रायबरेली : अनुदेशक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने अवध शिल्पग्राम में डीआरडीओ द्वारा बनाए गए कोविद् हॉस्पिटल में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के तहत बड़े मंगल के उपलक्ष्य में कोवीड 19 महामारी में निशक्त तीमारदारों एवं सेवाकर्मियों को प्रसाद के रूप में निशुल्क भोजन का वितरण किया ।
Share:
Read in your preferred language.
लालगंज/रायबरेली : अनुदेशक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने अवध शिल्पग्राम में डीआरडीओ द्वारा बनाए गए कोविद् हॉस्पिटल में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के तहत बड़े मंगल के उपलक्ष्य में कोवीड 19 महामारी में निशक्त तीमारदारों एवं सेवाकर्मियों को प्रसाद के रूप में निशुल्क भोजन का वितरण किया । हिमांशु वर्मा ने बताया कि इस समय कोरोना महामारी में अस्पतालों में कोरोना के मरीज भर्ती है और उनकी देखरेख के लिए उनके तीमारदारों को भोजन कराना किसी पुण्य से कम नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने कहा कि हम सभी को मानव सेवा का हिस्सा बनना चाहिए।और ऐसी महामारी के दौरान जिस समय लोग अपनों को छोड़ देते हैं ऐसे समय में लोगों को आगे आकर इस पुनीत कार्य में जरूर सहयोग करना चाहिए। विजय श्री फाउंडेशन के संस्थापक विशाल सिंह जी द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य में जुड़कर मानव रूपी जीवन को धन्य बनाने के लिए मानव हित के लिए कुछ सार्थक कार्य जरूर करने चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए आगे आना चाहिए। इस शुभअवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ पुनीत सोनकर, जीतेन्द्र कुमार, मनोज आदि लोग उपस्थित रहे।