Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

रायबरेली: सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की पार्टी की जागरूकता रैली साइकिल इतनी तेज चलेगी कोई नही छू पायेगा- वीरेंद्र यादव।

बछरावां रायबरेली। रायबरेली सपा से जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बछरावां के लकड़िया खेड़ा में सपा के समर्थन में ग्रामीण मतदाताओं को जागरूकता रैली की बैठक की। जीएसजी इंटर कॉलेज लकड़िहा खेड़ा राजामऊ रायबरेली के प्रांगण में होने वाली यह बैठक जीएसजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन यादव के तत्वाधान में
Share:
Read in your preferred language.

बछरावां रायबरेली। रायबरेली सपा से जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बछरावां के लकड़िया खेड़ा में सपा के समर्थन में ग्रामीण मतदाताओं को जागरूकता रैली की बैठक की। जीएसजी इंटर कॉलेज लकड़िहा खेड़ा राजामऊ रायबरेली के प्रांगण में होने वाली यह बैठक जीएसजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन यादव के तत्वाधान में कराई गई। बैठक की अध्यक्षता राम आसरे यादव ने की।
बैठक में कई कवियों ने सपा पार्टी के ऊपर कविताएं सुनाई। ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने सपा के समर्थन में अपनी बात कही। सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सभी से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निवेदन किया तथा विधानसभा चुनाव 2022 में माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सपा से सदस्य रहे कई लोग मौजूद थे। जिन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को एक-एक करके गिनया। उन्होंने विकास की उस चरम सीमा को सभी को ज्ञात कराया जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कोने कोने में विकास किया । जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि सपा की ओर से साइकिल रैलियां लगातार गतिमान है। जो गांव गांव शहर शहर लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक कर रही है। सभी से सपा के प्रति समर्थन मांग रही है

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य