Tuesday, 15 September 2026 | 8:03 AM
भारत

रायबरेली -एसडीएम ने दाह संस्कार के लिए गठित की निगरानी समिति

डलमऊ /रायबरेली - एसडीएम की नेक पहल के चलते गंगा नदी में बहते हुए शवों का सम्मान पूर्वक दाह संस्कार करने के लिए निगरानी समिति अब साकार होता दिखाई दे रहा है। फतेहपुर जनपद से गंगा नदी में बहकर आ रहे शवों की देखरेख के लिए एसडीएम विजय कुमार और तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने एक निगरानी समिति गठित किया। निगरा
Share:
Read in your preferred language.
डलमऊ /रायबरेली - एसडीएम की नेक पहल के चलते गंगा नदी में बहते हुए शवों का सम्मान पूर्वक दाह संस्कार करने के लिए निगरानी समिति अब साकार होता दिखाई दे रहा है। फतेहपुर जनपद से गंगा नदी में बहकर आ रहे शवों की देखरेख के लिए एसडीएम विजय कुमार और तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने एक निगरानी समिति गठित किया। निगरानी समिति का नोडल अधिकारी अधिशासी अधिकारी को बनाया गया है, गैर जनपदों से गंगा नदी के माध्यम से बह कर आ रहे शवों की दुर्गंध से गंगा घाटों पर महामारी के फैलने की आशंका बढ़ गई है। डलमऊ गंगा घाट पर प्रतिदिन दो से तीन शव बहकर आ रहे हैं। डलमऊ प्रशासन उन शवों को
निगरानी समिति की सूचना के माध्यम से सम्मान पूर्वक दाह संस्कार किया जाता है। करीब एक सप्ताह पूर्व गठित निगरानी समिति के सदस्य भली-भांति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन ने 8 शवों का सम्मान पूर्वक दाह संस्कार करने में अधिकारी कामयाब रहे। निगरानी समिति में समिति का अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ को नियुक्त किया गया है। वही नोडल अधिकारी ईओ अमित कुमार सिंह को बनाया गया है। इस निगरानी समिति में सफाई कर्मचारी, नाव चालक, सभासद, क्षेत्रीय पुलिस, राजस्व विभाग से क्षेत्रीय लेखपाल को नियुक्त किया गया है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गंगा नदी में गैर जनपदों से शव बहकर आने लगे हैं। बुधवार को गंगा नदी में 3 शव बहते हुए कस्बे वासियों ने देखा इसी बीच इसकी भनक प्रशासन को लग गई जिसके चलते गंगा नदी में बह रहे शवों की खोजबीन करने के लिए पीएसी और नगर पंचायत की स्ट्रीमर शवों को खोजने के लिए लगा दी । बुधवार को दो शवों को गंगा नदी में बहते हुए कर्मचारियों ने जिसके बाद प्रशासन ने सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कराया। एसडीएम विजय कुमाार ने जो भी शव बहते पाए जाते हैं। दाह संस्कार
निगरानी समिति के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के द्वारा कराए जा रहे हैं।