Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

रायबरेली: चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर रालोद 2022 करेगा फतेह-प्रदेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह

लालगंज रायबरेली।राष्ट्रीय लोकदल सरेनी विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह की अध्यक्षता में लालगंज में सम्पन्न हुयी है।बैठक मे पूर्व प्रत्याशी रत्ना पाण्डेय,वरिष्ठ नेता रामचन्द्र मिश्रा,धुन्नी सिंह भदौरिया,बद्रीनाथ पाण्डेय जिला मुख्य महासचिव,नर्वदेश्वर सिंह जिला प्रवक्ता, अमरेन्द्र सोनी ब्लाक अध्
Share:
रायबरेली: चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर रालोद 2022 करेगा फतेह-प्रदेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली।राष्ट्रीय लोकदल सरेनी विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह की अध्यक्षता में लालगंज में सम्पन्न हुयी है।बैठक मे पूर्व प्रत्याशी रत्ना पाण्डेय,वरिष्ठ नेता रामचन्द्र मिश्रा,धुन्नी सिंह भदौरिया,बद्रीनाथ पाण्डेय जिला मुख्य महासचिव,नर्वदेश्वर सिंह जिला प्रवक्ता, अमरेन्द्र सोनी ब्लाक अध्यक्ष,विजय तिवारी लालगंज ब्लाक अध्यक्ष,राजसजीवन यादव डलमऊ ब्लाक अध्यक्ष ने एक स्वर में सरेनी विधानसभा से प्रत्याशी उतारकर जिताने का भरोसा दिया।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि रालोद की नीतियां किसानो दलितों के उत्थान एवं बेरोजगार नौजवानों के रोजगार के लिये ही है।रालोद किसान मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चैधरी चरण सिंह की नीतियों का अनुगामी दल है,जिसमें किसान और नौजवानों का हित प्राथमिकता पर है।चैधरी चरण सिंह की विचारधाराओं पर रालोद विधानसभा चुनाव 2022 फतेह करेगा।किसानों की खुशहाली के बिना राष्ट्र निर्माण सम्भव नहीं है।वर्तमान सरकार की नीतियां किसान,दलित नौजवान विरोधी है।जितेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूरे प्रदेश में लोक संकल्प संवाद कार्यक्रम चलाकर रालोद द्वारा किये गये जनहितकारी कार्यो का उल्लेख करेगा।श्री सिंह ने यूपी सरकार के अन्नोत्सव कार्यक्रम को जनता के लिये छलावा बताया।श्री सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के फेल होने के चलते पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती, अपहरण का ग्राफ बढ़ा है।प्रदेस अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुये कहा कि रायबरेली की सरेनी विधानसभा पर रालोद अपना प्रत्याशी उतारेगी।बूथ लेवल पर गठन शीघ्र सुनिश्चित किया जाये।जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह ने कहा कि सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रत्ना पाण्डेय का जन सम्पर्क अभियान सरेनी प्रभारी धुन्नी सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पूरी टीम एकजुटता से चला रही है।जिले के सभी विधानसभाओं में लोक संकल्प कार्यक्रम चलाया जायेगा।जिले के सभी थाना व तहसीलों में सत्ता सीन लोगों की दुकान चल रही है।शीघ्र ही रालोद इन समस्याओं को लेकर किसान आंदोलन करेगा।रामचन्द्र मिश्रा सहित सरेनी प्रभारी घुन्नी सिंह भदौरिया ने कहा पूरी सरेनी विधानसभा में बूथ गठन का काम तेजी से चल रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी ब्लाक अध्यक्षों को बूथ गठन पर लगाया गया।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्या