डलमऊ /रायबरेली: मंगलवार को सुबह बलियापुर गांव में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा सूरज लाल के घर में तोड़फोड़ की गई दरवाजों की कुंडी तोड़ दी गई .घर के अंदर प्रवेश करके सामान तितर-बितर कर दिया गया. महिलाओं के साथ अभद्रता की गई .वही एक विवाहिता के गले की चेन छीन ली बक्से में रखे हुए 3000 नगदी लूट लिए दिनदहाड़े हुई वारदात से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई .सूचना पीआरवी को पहुंची .जब तक पीआरवी पहुंचती हमलावर भाग निकले .सूरज लाल ने डलमऊ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के ही 4 लोग दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे मना किया तो हमलावर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए. तोड़फोड़ करते हुए छत छत पर पहुंच गए. वहां दरवाजे तोड़ दिए सामान तितर-बितर कर दिया. यही नहीं पत्नी शोभा के गले की चेन छीन लिया और बक्से में रखे हुए ₹3000 लूट लिए. बहन पिंकी को धक्का देकर गिरा दिया और धमकी देते हुए फरार हो. गए सूचना पीआरवी को दी गई तो मौके पर पहुंची पीआरबी ने मामले की जांच पड़ताल की. वही डलमऊ कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है और इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है.
भारत
रायबरेली: दबंगों का कोहराम ,मुकदमा हुआ पंजीकृत
डलमऊ /रायबरेली: मंगलवार को सुबह बलियापुर गांव में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा सूरज लाल के घर में तोड़फोड़ की गई दरवाजों की कुंडी तोड़ दी गई .घर के अंदर प्रवेश करके सामान तितर-बितर कर दिया गया. महिलाओं के साथ अभद्रता की गई .वही एक विवाहिता के गले की चेन छीन ली बक्से में रखे हुए 3000 नगदी लूट लिए द
Read in your preferred language.