Tuesday, 15 September 2026 | 5:51 AM
भारत

रायबरेली : दुर्घटना में रिटायर्ड कर्मचारी की मौत

लालगंज/ रायबरेली ।कोतवाली लालगंज क्षेत्र के उत्तरा गौरी निवासी सुधीर सिंह (62 )की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वर्तमान में सुधीर सिंह लालगंज कस्बे के केशव पुरम मोहल्ले में रहते थे।दुर्घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार वह बुधवार कुछ कार्य वश गंगा घाट गेगासो गए थे वहां से वापस लौटते समय जनता बाजा
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज/ रायबरेली ।कोतवाली लालगंज क्षेत्र के उत्तरा गौरी निवासी सुधीर सिंह (62 )की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वर्तमान में सुधीर सिंह लालगंज कस्बे के केशव पुरम मोहल्ले में रहते थे।दुर्घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार वह बुधवार कुछ कार्य वश गंगा घाट गेगासो गए थे वहां से वापस लौटते समय जनता बाजार के पास टूटी सड़क में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।उन्हें इलाज के लिए लालगंज सरकारी अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते सुधीर सिंह को रायबरेली रिफर किया गया। वहां से भी वे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर हो गए थे जहां दौरान इलाज उनकी मौत हो गई ।सुधीर सिंह हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी थे।