रायबरेली: सेवा ही संगठन के तहत भाजपा का जनाधार बढाने के बाबत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सिंह ने जिला पंचायत सदस्य कोमल यादव के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनन्दन किया।भाजपा नेता दिलीप यादव ने जिला पंचायत सदस्य को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप यादव ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियो को भी लोगों के सामने रखा।क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तान का जितना विकास पिछले 50 वर्षाें मे नही हुआ था मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के सात वर्षाें मे कर दिखाया है।हर घर को बिजली,हर घर शौचालय सहित करोडो लोगों को प्रधानमंत्री आवास देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गंगा बहाया है।गौरतलब है कि पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव अपने सम्पर्क अभियान के तहत जिला पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के घरों पर पहुंचकर जहां उनका स्वागत सम्मान कर रहे है।वहीं जीते हुये पंचायत प्रतिनिधियों को पार्टी से भी जोडने का कार्य कर रहे है।इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भारत
रायबरेली: जिला पंचायत सदस्यों का अभिनन्दन कर क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव बढा रहे है भाजपा का जनाधार
रायबरेली: सेवा ही संगठन के तहत भाजपा का जनाधार बढाने के बाबत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सिंह ने जिला पंचायत सदस्य कोमल यादव के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनन्दन किया।भाजपा नेता दिलीप यादव ने जिला पंचायत सदस्य को अंग वस्त्र प्रदान
Read in your preferred language.