Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

रायबरेली: हनुमान मंदिर पर हुआ रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

महराजगंज रायबरेली ।कोतवाली क्षेत्र के पूरे अब्दुल नबी का पुरवा मजरे पहरेमऊ मे हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया बताते चलें विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अब्दुल नबी का पुरवा मंजरे पहरेमऊ के सुविख्यात हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस एवं विशाल भंडारे का
Share:
रायबरेली: हनुमान मंदिर पर हुआ रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन
Read in your preferred language.


महराजगंज रायबरेली ।कोतवाली क्षेत्र के पूरे अब्दुल नबी का पुरवा मजरे पहरेमऊ मे हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया बताते चलें विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अब्दुल नबी का पुरवा मंजरे पहरेमऊ के सुविख्यात हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वहीं रामचरित मानस की चौपाइयों को सुनकर जहां भक्त भावविभोर हो गए तो भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने अपने आप को पुण्य का भागीदार बनाया सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया आयोजनकर्ता राम आसरे एवं पूरे अब्दुल नबी का पुरवा के ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है रामआसरे ने बताया कोविड-19 का पालन करते हुए रामचरितमानस का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य बनाया इस मौके पर शोभनाथ सिंह राम कुबेर सिंह राम आसरे श्यामलाल शिव भोला ईश्वर दिन बाबादीन बृजेश राम नरेश राम रतन मिस्त्री संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।