Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

रायबरेली: राजकिशोर सिंह बघेल बने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष

लालगंज-रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के जुझारू नेता राजकिशोर सिंह बघेल को रायबरेली जिले से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री बघेल से अपेक्षा की गयी है कि वे संगठन का विस्तार करने के साथ ही उसे मजबूत प्रदान करने तथा पंचायतीराज अधिनियम को लागू करने मे
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज-रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के जुझारू नेता राजकिशोर सिंह बघेल को रायबरेली जिले से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री बघेल से अपेक्षा की गयी है कि वे संगठन का विस्तार करने के साथ ही उसे मजबूत प्रदान करने तथा पंचायतीराज अधिनियम को लागू करने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भूमिका का अच्छे से प्रचार प्रसार करने पर बल देंगे। श्री राजकिशोर सिंह बघेल के मनोनयन पर पूर्व विधायक अशोक सिंह,पंचायत प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता रवीन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह, महेश शर्मा, विजय शंकर अग्निहोत्री ब्लॉक अध्यक्ष डलमऊ विनोद सिंह पीसीसी सदस्य मदन सिंह, अनूप बाजपेई, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह रामनरेश सिंह ऐहार न्याय पंचायत अध्यक्ष शिवबरन लोधी, आशीष सिंह, अनंत वर्मा, सूरज वर्मा, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य