Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेेली: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर जनता परेसान

महराजगंज/रायबरेली: देशभर में प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानी को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाते हुए धरना प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेसी पेट्रोल पंप पर जाकर धरना प्रदर्शन करके विरोध जता रहे हैं। इसमें तेजी से आम जनता कांग्रेसियों के समर
Share:
Read in your preferred language.
महराजगंज/रायबरेली: देशभर में प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानी को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाते हुए धरना प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेसी पेट्रोल पंप पर जाकर धरना प्रदर्शन करके विरोध जता रहे हैं। इसमें तेजी से आम जनता कांग्रेसियों के समर्थन में कार्यक्रमों में पहुंच रही है। आपको बता दें कि, पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने प्रदेश महासचिव सुशील पासी के संयोजकत्व में महराजगंज रायबरेली रोड स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को सुबह धरना प्रदर्शन किया, और जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने आरोप लगाया कि, जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। हालत यह है कि, ₹40 लीटर का पेट्रोल ₹90 में बेचा जा रहा है, कोई दिन ऐसा नहीं बचता जिस दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ना की जाए। पेट्रोल और डीजल की बढ़ोतरी के पीछे सरकारी तंत्र का खेल चल रहा है। प्रतिदिन हजारों करोड़ रुपए सत्ता में बैठे नेताओं की जेबों में जा रहा है। गरीब जनता का बुरा हाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ का आडंबर लपेटे पूरे देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। यह खेल कांग्रेस अब चलने नहीं देगी, और जनता के बीच में जाकर सरकार की असलियत उजागर करेगी। श्री पासी ने कहा कि, उनका आंदोलन तब तक चलता रहेगा, जब तक इस जनविरोधी आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी केंद्र और प्रदेश की सरकारों को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता। किसके लिए हर कांग्रेसी को कमर कस लेनी चाहिए, अन्याय आतंक और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस की यह मुहिम चलती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि, कांग्रेस की मुहिम को जनता का प्रबल समर्थन प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा दल है, जो बिना किसी भय के इस अहंकारी और घमंड में चूर नरेंद्र मोदी की सरकार को चुनौती दे रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता योद्धा की तरह भाजपा से मुकाबला करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि, सरकार की असलियत बताने के लिए कांग्रेसी गांव गांव घर घर जाएं। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, जिला महामंत्री महेश प्रकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज कामता प्रसाद गौड़, सरेनी ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंह, खीरो ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका देवी, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश बाजपेई, दीपेंद्र गुप्ता, सतीश पासवान के अलावा पीसीसी सदस्य अनूप बाजपेई, दुर्गा बक्स सिंह, बाल किशोर त्रिपाठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, डॉक्टर विचित्र चौधरी, गौरव मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष शिवगढ़, ममता सिंह महिला ब्लॉक अध्यक्ष शिवगढ़, राम शरण शुक्ला, पराग रावत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य, भरत मिश्रा, काफिला प्रसाद तिवारी, छेदी लाल पासी, दिनेश मिश्रा मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष, इरशाद आलम नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, प्रिन्सू वैश्य मीडिया प्रभारी, अरुण प्रकाश वर्मा, मनोज कसेरा, राहुल सिंह, अशोक यादव, संजय सिंह, शिव कुमार शुक्ला, चंद्र मोहन दीक्षित, अवधेश सिंह, अंकुर वैश्य, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, समेत बड़ी तादाद में कांग्रेसी और आम जनमानस भी मौजूद रहा।