Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

रायबरेली : जाति धर्म छिपाकर हिंदू महिला से विवाह करने वाले गब्बर को पुलिस ने भेजा जेल

लालगंज रायबरेली ।लालगंज पुलिस ने एक हिंदू विधवा महिला से धोखाधड़ी से विवाह रचाने और उससे नकदी और जेवरात ले लेने के आरोप में सेमरपहा निवासी नामजद मुलजिम मोहम्मद गब्बर को पकड़ कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोखदार का पुरवा थाना गदागंज की एक विधवा महिला ने मोहम्मद गब्बर के खिलाफ ला
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली ।लालगंज पुलिस ने एक हिंदू विधवा महिला से धोखाधड़ी से विवाह रचाने और उससे नकदी और जेवरात ले लेने के आरोप में सेमरपहा निवासी नामजद मुलजिम मोहम्मद गब्बर को पकड़ कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोखदार का पुरवा थाना गदागंज की एक विधवा महिला ने मोहम्मद गब्बर के खिलाफ लालगंज कोतवाली में जाति धर्म छिपाकर विवाह रचाने और लाखों रुपए नकदी सहित जेवरात ठग लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था । महिला ने गब्बर के ऊपर धर्म व इज्जत भी नष्ट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। मामले में लालगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद गब्बर के खिलाफ धारा 376 ,419, 420 ,406 ,323 504 के तहत मामला भी दर्ज किया है।