Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

रायबरेली: दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे मानी खोजनपुर निवासी किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बीते महीने की 31 तारीख को गांव का ही राहुल मौर्या गांव की ही किशोरी बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे मानी खोजनपुर निवासी किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बीते महीने की 31 तारीख को गांव का ही राहुल मौर्या गांव की ही किशोरी बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया था।मामले में पुलिस ने पीड़िता किशोरी की चाचा की तहरीर पर युवक के विरुद्ध पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।तभी से आरोपी युवक फरार चल रहा था।मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे नगर के रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल मौर्य पुत्र देशराज मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।