उत्तर प्रदेश
रायबरेली : डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को होगा पेंशनर्स दिवस का आयोजन
महालेखाकार कार्यालय के निरीक्षण दल के साथ बैठक का भी होगा आयोजन 17 दिसम्बर को रायबरेली 15 दिसम्बर, 2021 शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनर्स दिवस
Read in your preferred language.
महालेखाकार कार्यालय के निरीक्षण दल के साथ बैठक का भी होगा आयोजन 17 दिसम्बर को रायबरेली 15 दिसम्बर, 2021 शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनर्स दिवस में जनपद के प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे ताकि पेंशनर्स की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाता है की भी सुनवाई हो सके। पेंशनर्स दिवस की बैठक के पश्चात उसी क्रम में महालेखाकार उ0प्र0 इलाहाबाद कार्यालय से आने वाले निरीक्षण दल के अधिकारियों के साथ ए0सी0/डी0सी0 बिल, प्राप्त सहायता अनुदान के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण पत्र, सा0भ0नि0 से सम्बन्धित विसंगतियों के निराकरण एवं लेखे से सम्बन्धित अन्य प्रकरणों पर विचार विमर्श किये जाने हेतु जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन भी किया जायेगा। पेंशनर दिवस पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी, बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व विद्युत विभाग के पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिनके साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा अन्य कार्यालयाध्यक्ष पेंशन स्वीकृत एवं भुगतान की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों तथा शासन द्वारा लागू की गयी ई-पेंशन प्रणाली के क्रियान्वयन के तकनीकी पक्ष पर चर्चा करेंगे। पेंशनर्स दिवस में कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रोटोकॉल का ध्यान अवश्य रखा जाये।