रायबरेली : शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनर्स दिवस में जनपद के प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे ताकि पेंशनर्स की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाता है की भी सुनवाई हो सके।
पेंशनर दिवस पर आयोजित उक्त कार्यक्रम मे कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी, बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व विद्युत विभाग के पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिनके साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा अन्य कार्यालयाध्यक्ष पेंशन स्वीकृत एवं भुगतान की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाईयों तथा शासन द्वारा लागू की गयी ई-पेंशन प्रणाली के क्रियान्वयन के तकनीकी पक्ष पर चर्चा करेंगे। पेंशनर्स दिवस में कोविङ-19 की रोकथाम हेतु प्रोटोकाल का ध्यान अवश्य रखा जाये।
भारत
रायबरेली : डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को होगा पेंशनर्स दिवस का आयोजन
रायबरेली : शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनर्स दिवस में जनपद के प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे ताकि पेंशनर्स की ऐसी समस्याएं जिनका न
Read in your preferred language.