Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली:परसदेपुर व नसीराबाद पुलिस ने अलग अलग जगहों से गांजे के साथ एक एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

परसदर पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज राज शरद ने बताया कि चेकिंग के दौरान सई नदी के पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक ब्यक्ति दिखाई दिया।जामा तलाशी में उसके पास 1200 ग्राम गांजा बरामद हुआ, उसने अपना नाम विनोद गोड़िया पुत्र रामफेर निवासी ग्राम पीरानगर थाना सलोन जिला रायबरेली बताया। इसी नसीराबाद पुलिस ने
Share:
Read in your preferred language.

परसदर पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज राज शरद ने बताया कि चेकिंग के दौरान सई नदी के पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक ब्यक्ति दिखाई दिया।जामा तलाशी में उसके पास 1200 ग्राम गांजा बरामद हुआ, उसने अपना नाम विनोद गोड़िया पुत्र रामफेर निवासी ग्राम पीरानगर थाना सलोन जिला रायबरेली बताया।
इसी नसीराबाद पुलिस ने बताया कि आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नोनार थाना नसीराबाद जिला रायबरेली को 1100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्तों को एन डी पी एस अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य