शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने 8 जनवरी से 14 जनवरी 2022 तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए सीएमओ, डीडीओ, बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ, डीपीआरओ सहित समस्त ईओं व बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण के विषय में जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाते हुए बच्चों के पोषण सुधार हेतु व्यवहार परिवर्तन करते हुए पोषण के अभियान को जन आन्दोलन बनाने की दिशा में प्रत्येक आंगनाबाड़ी केन्द्र, पंचायत, स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विशेष कैम्प का आयोजन करते हुए ‘‘स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा’’ आयोजित किये जाये। देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों द्वारा स्वस्थ्य बच्चे की पहचान करते हुए उसको एवं उसके परिवार को सम्मानित करते हुए अपने बच्चे के पोषण स्तर के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने एवं व्यवहार परिवर्तन करते की दिशा में उक्त कार्यक्रम प्रभावी सिद्ध होगा।
आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य 0-6 वर्ष तके के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, स्वस्थ्य का बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण को भावनात्मक स्तर से जोड़ना तथा समुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जागरूक करना। समुदाय में अभिभावकों के मध्य अपने बच्चे को स्वस्थ एवं सुपोषित रखने हेतु प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार करना। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की सेवाओं को प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि लाना। बच्चों की वृद्धि एवं विकास की निरन्तर निगरानी करते हुए समय से कुपोषण की पहचान करना जिससे कुपोषण को दूर भगाना। 0-6 वर्ष तक के बच्चों का लम्बाई/ऊँचाई की माप लेते हुए उनमें व्याप्त कुपोषण यथा नाटापन, दुबलापन एवं कम वजन के बच्चे की पहचान करते हुए डेटाबेस तैयार करना तथा समयान्तर्गत उपचार हेतु संबंधित विभागों को संदर्भित करते हुए जिला प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप करना।
उत्तर प्रदेश
रायबरेली: शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 14 जनवरी तक स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन
शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने 8 जनवरी से 14 जनवरी 2022 तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए सीएमओ, डीडीओ, बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ, डीपीआरओ सहित समस्त ईओं व बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्
Read in your preferred language.