Tuesday, 15 September 2026 | 2:48 AM
भारत

रायबरेली:अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता फिर हाथ लगी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सुनील वर्मा एवं आरक्षी ओंकार यादव के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान आइटीबीपी गेट के निकट मोती पेड़ा के पास संदिग्
Share:
रायबरेली:अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता फिर हाथ लगी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सुनील वर्मा एवं आरक्षी ओंकार यादव के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान आइटीबीपी गेट के निकट मोती पेड़ा के पास संदिग्ध अवस्था में दिख रहे अभियुक्त नायाब आलम पुत्र साबिर अली निवासी मियां टोला डलमऊ रायबरेली को दबोच लिया जिसकी तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्त में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गोकशी गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं जिसके लिए उसे पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।