Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : बड़े मंगल के अवसर पर क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ने की पूजा अर्चना

डलमऊ /रायबरेली : जेष्ठ मास के तृतीय बड़े मंगल के शुभ अवसर पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ एवं थाना प्रभारी डलमऊ संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद की प्रार्थना की इस दौरान वहां पर चल रहे भंडारे में प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में भी भाग लिया । डलमऊ विकास खंड क्षेत्र के घुरवारा में पुलिस चौकी क
Share:
रायबरेली : बड़े मंगल के अवसर पर क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ने की पूजा अर्चना
Read in your preferred language.
डलमऊ /रायबरेली : जेष्ठ मास के तृतीय बड़े मंगल के शुभ अवसर पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ एवं थाना प्रभारी डलमऊ संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद की प्रार्थना की इस दौरान वहां पर चल रहे भंडारे में प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में भी भाग लिया । डलमऊ विकास खंड क्षेत्र के घुरवारा में पुलिस चौकी के बगल में स्तिथ महावीर हनुमान स्वामी के मंदिर में क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी राजेश सिंह ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद की कामना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना की पूजा अर्चना के पश्चात बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारे के आयोजन में भाग लिया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया आपको बताते चलें कि श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार यहां पर जो भी भक्त सच्चे मन से मांगता है उसकी मनौती अवश्य पूरी होती है ऐसी मान्यता होने की कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है जेष्ठ मास का बड़ा मंगल होने के कारण सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था उसी समय क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह थाना प्रभारी राजेश सिंह चौकी प्रभारी अशोक कुमार तिवारी पूजा आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह महिला कर्मी प्रीति राणा ने भी हनुमान जी की आराधना एवं पूजन आरती कर आशीर्वाद की कामना की और क्षेत्र के सुख समृद्धि शांति की प्रार्थना की ।