डलमऊ/ रायबरेली: डलमऊ विकासखंड के अंतर्गत शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ लखनऊ के सभी पदाधिकारियों के साथ डलमऊ के एक तिहाई क्षेत्र पंचायत की उपस्थिति मे बैठक कर सर्वसम्मति से ऐहार ग्रामसभा के मुकेश कोरी को स्वाभिमान. संघ का अध्यक्ष चुना गया यह बैठक विकासखंड डलमऊ के सुल्तानपुर जाला मे सम्पन्न हुयी जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के लखनऊ अध्यक्ष नवनीत शुक्ला की मौजूदगी मे कार्यक्रम हुआ | वही राष्ट्रीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ अध्यक्ष लखनऊ नवनीत शुक्ला ने अपने सम्बोधन मे कहा कि संघठन का मुख्य उद्देश्य है कि हर गरीब, असहाय व गरीबो को सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाया जा सके जिससे हर क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने अपने क्षेत्र मे विकास की गंगा को बहाये | वही नवनियुक्त डलमऊ के संघठन अध्यक्ष मुकेश कोरी ने अपने सम्बोधन मे बताया की हम सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और आवश्कता पड़ी तो अपने संघठन व सदस्यों के लिए जो लड़ाई लड़नी पड़े हम पहले आएंगे वही मुकेश ने राष्ट्रीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के उच्चपदाधिकारी का साधुवाद ज्ञापित किया और अपने पद की गरिमा को बनाये रखने का वादा करते हुए आये हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया | इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गण राजू गौतम , मनीष सिंह , अवधेश लोधी , अमरेश लोधी , गोबिंद लोधी , श्रीपाल गौतम, सज्जन , राजन प्रजापति , राघवेंद्र पाण्डेय , पूर्णिमा यादव , सुशील पासवान , विश्राम सागर , मनोज पाल, ब्रजेश रावत , संतोष लोधी , बाबूलाल आदि कई क्षेत्र पंचायत उपस्थिति रहे |
भारत
रायबरेली:मुकेश कोरी बने क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वाभिमान संघ विकासखंड डलमऊ के अध्यक्ष
डलमऊ/ रायबरेली: डलमऊ विकासखंड के अंतर्गत शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ लखनऊ के सभी पदाधिकारियों के साथ डलमऊ के एक तिहाई क्षेत्र पंचायत की उपस्थिति मे बैठक कर सर्वसम्मति से ऐहार ग्रामसभा के मुकेश कोरी को स्वाभिमान. संघ का अध्यक्ष चुना गया यह बैठक विकासखंड डलमऊ के सुल्तानपुर जाला मे सम्पन्न
Read in your preferred language.