Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

रायबरेली : लालगंज कस्बे से फिर मोटर साइकिल चोरी

लालगंज-रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में फिर एक मोटर साइकिल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सतीश कुमार दीक्षित निवासी पूरे बाबा मजरे सेमरपहा के रहने वाले दूधिया की दूध के कंटेनर से लदी मोटर साइकिल आज उस समय चोरी चली गयी जब वह दूध देने के लिए बाईपास पर रहने वाले अपने एक ग्राहक के घर के भीतर गया था। दूध द
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज-रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में फिर एक मोटर साइकिल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सतीश कुमार दीक्षित निवासी पूरे बाबा मजरे सेमरपहा के रहने वाले दूधिया की दूध के कंटेनर से लदी मोटर साइकिल आज उस समय चोरी चली गयी जब वह दूध देने के लिए बाईपास पर रहने वाले अपने एक ग्राहक के घर के भीतर गया था। दूध देकर जब वह बाहर लौटा तो उसकी मोटर साइकिल नहीं मिली। उधर पुलिस ने आज कप्तान के निर्देश पर लालगंज नगर से लेकर ऐहार बाजार तक मोटर सइकिल रिपेरिंग शाॅप की जांच की। वहां खड़ी मोटर साइकिलों के नम्बर भी लिए। लेकिन अब तक लालगंज नगर से चोरी गयी दर्जनों मोटर साइकिलों को अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।