उत्तर प्रदेश
रायबरेली: 70 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडक का विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन
लालगंज /रायबरेली: सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा क्षेत्र मे सडकों का जाल बिछाने का कार्य अनवरत जारी है।रविवार को पूरे सोमवंसी से अम्बारा पस्चिम को जाने वाले मार्ग के डामरीकरण कार्य का विधायक ने उद्घाटन किया।सडक का निर्माण 70 लाख रूपये की लागत से होगा।इस मौके पर ग्रामीणजनों ने क्षेत्रीय
Read in your preferred language.
लालगंज /रायबरेली: सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा क्षेत्र मे सडकों का जाल बिछाने का कार्य अनवरत जारी है।रविवार को पूरे सोमवंसी से अम्बारा पस्चिम को जाने वाले मार्ग के डामरीकरण कार्य का विधायक ने उद्घाटन किया।सडक का निर्माण 70 लाख रूपये की लागत से होगा।इस मौके पर ग्रामीणजनों ने क्षेत्रीय विधायक को बडी माला पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन भी किया।अपने स्वागत से अभिभूत विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये उनसे जो भी बन सकेगा,वो सदैव करते रहेंगे।सरेनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये हर सम्भव प्रयास करेंगे।विधायक ने लोगों को विस्वास दिलाया कि वे उनके बीच मे रहकर जनता का दुख दर्द दूर करने का प्रयास करते रहेेंगे।वास्तव मे स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसी विधायक ने सरेनी क्षेत्र मे विकास रूपी पहिया को जोरदारी से गति प्रदान किया है।जहां बिजली,सडक,पानी उपलब्ध कराया,वहीं आईटीआई कालेज खोलवाकर क्षेत्र की जनता को सौगात दिया है।इस मौके पर ग्रामीण जन सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।