Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : 1.37 करोड रूपये की लागत की सडक का विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया भूमि पूजन

लालगंज रायबरेली।सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने लालगंज ब्लाक के ककराही चैराहे पर एक और करोडों रूपये की लागत की सडक का सिलान्यास किया है।भूमि पूजन कर सडक निर्माण को गति प्रदान की है।सरेनी विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता की बेहद मांग पर ककराही से कोनी होते हुये 2200 मीटर सडक बनकर डलमऊ खजूरगां
Share:
Read in your preferred language.



लालगंज रायबरेली।सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने लालगंज ब्लाक के ककराही चैराहे पर एक और करोडों रूपये की लागत की सडक का सिलान्यास किया है।भूमि पूजन कर सडक निर्माण को गति प्रदान की है।सरेनी विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता की बेहद मांग पर ककराही से कोनी होते हुये 2200 मीटर सडक बनकर डलमऊ खजूरगांव सम्पर्क मार्ग मे लोन नदी पुल के पास जुडेगी।एक करोड 37 लाख की लागत पक्की सडक बनने मे आयेगी।इस मौके पर बोलते हुये विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ही जनता की कठिनाइयों को समझती है और दूर भी करती है।सडक बनने से कोनी ही नही खजूरगांव,रघुनाथगंज,नौबस्ता आदि गांवो के लिये लालगंज की दूरी कम हो जायेगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये उनके दरवाजे सदैव खुले रहते है।वे स्वयं जनता की समस्याओं को हर सम्भव दूर करने का प्रयास करते है।इस मौके पर भाजपा नेता सिवप्रकास पाण्डेय,मनोज सिंह,रवि सिंह,आयुष सिंह,देवेन्द्र सिंह,नीरज पाण्डेय,विनोद सिंह,भूंदी यादव आदि हजारों लोग मौजूद रहे।