Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

रायबरेली:अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस जनपद रायबरेली के ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस, कैथवेल मोड़ पर श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रह
Share:
रायबरेली:अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि
Read in your preferred language.

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस जनपद रायबरेली के ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस, कैथवेल मोड़ पर श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं माननीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी शामिल हुए। रायबरेली पहुँचने पर उनका गोल चौराहा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जोरदार नारों से वातावरण गूँज उठा।

कार्यक्रम के दौरान बाबू सिंह कुशवाहा जी ने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षों और विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा।

इसके बाद उन्होंने पत्रकार साथियों से भी भेंटकर वार्ता की और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

जन अधिकार पार्टी के इस आयोजन ने रायबरेली जनपद में एकता और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को और सशक्त किया।