Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
भारत

रायबरेली: महंत व्यास जी को श्रद्धालुओं ने किया सम्मानित

सचित्र-1 लालगंज रायबरेली।लालगंज क्षेत्र के बाल्हेमऊ स्थित आदर्स ऋषि आश्रम के महंत श्री सर्वेस्वर दास व्यास को श्रद्धालुओं के द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुगण अनुज अवस्थी,संजय मिश्रा,कृपा शंकर,सुरेन्द्र सिंह,हनुमान सिंह,राम कुमार,सू
Share:
Read in your preferred language.



सचित्र-1

लालगंज रायबरेली।लालगंज क्षेत्र के बाल्हेमऊ स्थित आदर्स ऋषि आश्रम के महंत श्री सर्वेस्वर दास व्यास को श्रद्धालुओं के द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुगण अनुज अवस्थी,संजय मिश्रा,कृपा शंकर,सुरेन्द्र सिंह,हनुमान सिंह,राम कुमार,सूर्य प्रसाद मिश्र,कीति मनोहर शुक्ला,झिलमिल जी महराज के द्वारा बडे ही श्रद्धापूर्वक किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी अनुज अवस्थी ने कहा कि अपने राष्ट्र और समाज जीवन मे गुरू पूर्णिमा अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव है।उन्होने कहा कि गुरू व्यक्ति नही परमात्मा से बढकर होता है।हिन्दू समाज मे गुरू पूजा का विषेष महत्व है।गुरू ही अंधकार से प्रकास की ओर जाने का रास्ता दिखाता है।गुरू की पूजा करना उपकार नही मानव का परम कर्तव्य है।समर्पण मे ही जीवन की सार्थकता है।समर्पण भाव से ही समाज मे एकात्म भाव जाग्रत होता है।गुरू पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के मन्दिर मे पूजन अर्चन भी किया।