Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: ऊँचाहार में लाकडाउन का पालन सख्ती के साथ कराया गया

ऊंचाहार-प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा सोमवार की सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है और इसका सख्ती से पालन हो इसके लिए प्रशासन को निर्देश भी दिये गये है। गुरुवार को नगर खरौली रोड, बस स्टैंड, थाना चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल
Share:
रायबरेली: ऊँचाहार में लाकडाउन का पालन सख्ती के साथ कराया गया
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा सोमवार की सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है और इसका सख्ती से पालन हो इसके लिए प्रशासन को निर्देश भी दिये गये है।
गुरुवार को नगर खरौली रोड, बस स्टैंड, थाना चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और लोगों से लॉक डाउन का पूर्णतया पालन करने की अपील भी की है।इसके अलावा खुली हुई छिटपुट दुकानों को भी बन्द कराया गया है।
वहीं इसी दौरान चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क लगाए घूम रहे व लॉक डाउन का उलंघन कर रहे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन का पूर्णतया पालन हो इसके लिए फ्लैग मार्च किया गया है और नियमों का माखौल उड़ाते अगर कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।